“समानुभूति से ही साकार होगा अंत्योदय का संकल्प”: कश्मीरी लाल जी

झांसी, 25 सितंबर 2026: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘विकास चेतना पर्व एवं सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं स्वदेशी जागरण मंच, कानपुर प्रांत सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल जी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय जी ने की। कश्मीरी लाल जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समझने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है। केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि समानुभूति के भाव से ही अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विकेंद्रीकरण और स्वदेशी को भारत को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं से स्वावलंबन और उद्यमिता को अपनाने का आह्वान किया। समारोह में दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के संगठन सचिव अभय महाजन जी को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंने इसे व्यक्तिगत सम्मान न मानकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न नानाजी देशमुख के विचारों एवं कार्यों का सम्मान बताया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र विकास तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दृष्टि प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को केवल देश में निर्मित वस्तुओं तक सीमित न रखकर नई सोच, संस्कृति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाली व्यापक अवधारणा के रूप में समझना चाहिए। कार्यक्रम में शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Manisha Saini
21
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us