सीसवाली में स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विद्यार्थियों को दिया स्वदेशी और स्वावलंबन का संदेश

कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल (पीएम श्री) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा ‘स्वदेशी सप्ताह’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक राजेश कुमार गौतम ने दोनों विद्यालयों के भैया-बहनों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष ‘स्वदेशी, स्वावलंबन एवं उद्यमिता प्रोत्साहन’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश की आत्मनिर्भरता स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्वावलंबी जीवनशैली से ही संभव है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता की ओर अग्रसर होने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण एवं अन्य विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rakesh Meena
24
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us