नौसेना क स्वदेशी क्षमता को बढ़ावा, छह LCU MK-V पोत के लए RFI जारी

23 सितंबर 2026: भारतीय नौसेना ने उभयचर अभियानों, द्वीपीय क्षेत्रों में रसद सहायता और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) क्षमताओं को मजबूत करने के लिए छह स्वदेशी Landing Craft Utility (LCU) MK-V पोतों की खरीद के लिए सूचना अनुरोध (RFI) जारी किया है। इन पोतों का निर्माण भारतीय शिपयार्डों से कराने की योजना है और प्रस्तावित खरीद को Buy (Indian-IDDM) श्रेणी में रखा गया है। प्रस्तावित LCU MK-V पोतों का विस्थापन लगभग 1,500 टन होगा। इन्हें कम से कम 15 नॉट की अधिकतम गति और लगभग 4,500 समुद्री मील की परिचालन क्षमता के साथ विकसित किए जाने की योजना है। प्रत्येक पोत में कम से कम चार मुख्य युद्धक टैंक, चार BMP पैदल सेना लड़ाकू वाहन और लगभग 190 सैनिकों को ले जाने की क्षमता निर्धारित की गई है। LCU पोत समुद्र से तट तक सैनिकों, भारी उपकरणों और वाहनों के परिवहन के लिए उपयोगी होते हैं। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल द्वीपीय क्षेत्रों में रसद आपूर्ति, खोज एवं बचाव तथा आपदा के समय राहत कार्यों में भी किया जा सकता है। भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में स्वदेशी MK-IV श्रेणी के आठ LCU पोत सक्रिय हैं। यह पहल भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने के साथ देश में उन्नत सैन्य पोतों के निर्माण, भारतीय शिपयार्डों और रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Manisha Saini
29
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us