भारत-कनाडा CEPA वार्ता में प्रगति, दिसंबर तक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य

23 सितंबर 2026: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को लेकर चल रही व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है। दोनों देश दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के आसपास वार्ता को अंतिम रूप देने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत में कार्नी ने भारत के साथ संबंधों को कई स्तरों पर महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संपर्क और सुरक्षा सहयोग भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी दिसंबर में कनाडा में मुलाकात की संभावना को लेकर भी उत्सुकता व्यक्त की, हालांकि यात्रा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। भारत और कनाडा ने मार्च 2026 में CEPA के लिए औपचारिक वार्ता शुरू की थी और दोनों सरकारों ने वर्ष 2026 के अंत तक वार्ता पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई है। 21 सितंबर को कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मैनिंदर सिद्धू और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बीच मुंबई में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। वार्ता का अगला दौर 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर तक बढ़ाने की साझा आकांक्षा व्यक्त की है। महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्र संभावित आर्थिक सहयोग के प्रमुख क्षेत्र माने जा रहे हैं।

Manisha Saini
32
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us