उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक (IIWW) 2026 का उद्घाटन किया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन का मुख्य विषय “क्लाइमेट रेजिलिएंट वॉटर मैनेजमेंट” यानी जलवायु-सक्षम जल प्रबंधन है। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी भी उपस्थित रहे। 22 से 26 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में जल क्षेत्र से जुड़े नीति-निर्माता, वैश्विक विशेषज्ञ, शोधकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप, युवा पेशेवर और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में जल संसाधनों के समान एवं कुशल उपयोग, जल सुरक्षा में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी, जलवायु संबंधी जोखिम, जल अवसंरचना के लिए नवोन्मेषी वित्तपोषण तथा सतत जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। नीदरलैंड और जर्मनी को साझेदार देश तथा 14 राज्यों को साझेदार राज्य के रूप में शामिल किया गया है। आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में जल प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय WASH सम्मेलन का भी आयोजन होगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in