माँ भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कुशलगढ़ में 'उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन' तथा 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी की भूमिका को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता जिला प्रशिक्षक श्री शैलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास और आर्थिक संप्रभुता के लिए युवाओं का आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी चाहने वाले के बजाय नौकरी देने वाले यानी उद्यमी बनने का आह्वान किया। साथ ही 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान से जुड़कर दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया। महाविद्यालय के निदेशक श्रीमान करणी सिंह जी राठौर एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार बघेल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्वरोजगार और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंच पर सचिन जी, प्रो. प्रवीण कुमार गुप्ता, रोहित जी पंवार, वीरेंद्र जी राव सहित संकाय सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सम्मेलन में कुल 650 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in