स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्कर्ष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सज्जनगढ़ में 'उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन' एवं 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शैलेश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाला यानी उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने स्थानीय संसाधनों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामचन्द्र जी परिहार ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से उद्यमशीलता की भावना को अपनाने और स्वावलंबन के क्षेत्र में नई पहल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंच पर संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक एवं अभियान से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में महाविद्यालय के लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी को अपनाने तथा स्वावलंबी भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in