स्वदेशी जागरण मंच, भीलवाड़ा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (GGSSS), गांधीनगर में ‘स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान’ के अंतर्गत “मैं भी स्वदेशी समर्थक” एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रशिक्षक राजू जी कुमावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार, कुटीर उद्योगों और भारतीय स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने, QR कोड स्कैन कर ‘स्वदेशी समर्थक’ के रूप में पंजीकरण कराने तथा डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in