राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कसारवाड़ी में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

‘मैं भी स्वदेशी’ समर्थक अभियान के अंतर्गत कसारवाड़ी स्थित एबीसी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वरोजगार, स्वावलंबन और स्वदेशी भाव को जाग्रत कर उन्हें भविष्य का सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता शैलेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश को केवल नौकरी तलाशने वालों की नहीं, बल्कि नवाचार के साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों के उपयोग, कौशल विकास और स्वदेशी उत्पादों के संवर्धन पर बल देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा जी ने की। इस अवसर पर मंच पर शिक्षक व अतिथि वीरेन्द्र जी, जिगर जी, प्रदीप जी, सुंदरलाल जी, राकू जी, जीवनदीप जी, दीपक जी, अनिल जी एवं अल्पेश जी उपस्थित रहे। सम्मेलन में विद्यालय के 190 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद सत्र के दौरान 4 विद्यार्थियों ने स्वरोजगार और उद्योग स्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता द्वारा समाधान किया गया। प्रेरणादायी सत्र के बाद 9 विद्यार्थियों ने आगे चलकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर उद्यमी बनने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Rakesh Meena
37
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us