स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (रा.उ.मा.वि.), बिलिया खुर्द में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में 'मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान' एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक गणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रशिक्षक (भीलवाड़ा) श्री राजू जी कुमावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का स्वदेशी विचार से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। श्री कुमावत ने छात्रों को उद्यमिता के नए अवसरों की जानकारी देते हुए नौकरी चाहने वाले के बजाय रोज़गार सृजक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने डिजिटल माध्यम (QR कोड) से 'स्वदेशी समर्थक अभियान' से जुड़कर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षक वर्ग एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in