बांसवाड़ा। स्थानीय महर्षि दयानंद सरस्वती आश्रम में युवाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं जिला प्रशिक्षक शैलेश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व, आधुनिक स्वरोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल नौकरी चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक लव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया। कार्यक्रम में कुल 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। संवाद सत्र के दौरान 4 विद्यार्थियों ने स्वरोजगार, नवाचार और कौशल विकास से जुड़े व्यावहारिक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। सत्र के दौरान सामने आया कि 1 विद्यार्थी वर्तमान में पढ़ाई के साथ-साथ कमाई (Earn While Learn) भी कर रहा है, वहीं 21 विद्यार्थियों ने भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित कर उद्यमी बनने की इच्छा व्यक्त की। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त करने के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in