KISSHT समूह को AMFI से म्यूचुअल फंड वितरण की मंजूरी

डिजिटल फिनटेक कंपनी KISSHT की मूल कंपनी ONEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंसने जानकारी दी है कि उसकी सहयोगी कंपनी Invincible Minds को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) से AMFI Registration Number (ARN) प्राप्त हो गया है। यह पंजीकरण 13 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2029 तक तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा। इस मंजूरी के बाद कंपनी अब ग्राहकों को विभिन्न एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) के म्यूचुअल फंड उत्पाद उपलब्ध करा सकेगी और निवेश संबंधी सेवाओं का विस्तार कर पाएगी। हालांकि, कंपनी यह स्पष्ट कर चुकी है कि यह पंजीकरण केवल म्यूचुअल फंड उत्पादों के वितरण की अनुमति देता है, न कि स्वयं म्यूचुअल फंड योजनाएं शुरू करने या उनका प्रबंधन करने का अधिकार। इस नई अनुमति के साथ KISSHT समूह अपनी डिजिटल वित्तीय सेवाओं के दायरे को और व्यापक बनाएगा तथा ग्राहकों को ऋण सेवाओं के साथ-साथ निवेश के अधिक विकल्प भी उपलब्ध कराएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करेगा तथा फिनटेक क्षेत्र में निवेश सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्राहकों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, जिससे डिजिटल निवेश को बढ़ावा मिलेगा और वित्तीय समावेशन को भी मजबूती मिलेगी।

Manisha Saini
18
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us