कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की महत्वपूर्ण बैठक आज से प्रारंभ हो गई है। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और देशभर के विभिन्न प्रांतों के प्रचारक भाग ले रहे हैं। बैठक में पिछले कुछ महीनों के दौरान आयोजित प्रशिक्षण वर्गों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा शाखा विस्तार अभियान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ता विकास, संगठन को अधिक प्रभावी बनाने, सामाजिक संपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी व्यापक चर्चा होगी। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक आयोजित कार्यक्रमों का मूल्यांकन करते हुए 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) तक चलने वाले शेष कार्यक्रमों, जनजागरण अभियानों, सामाजिक समरसता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026–27 के प्रवास कार्यक्रम, संगठन की दीर्घकालिक कार्ययोजना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, संपर्क और राष्ट्रनिर्माण संबंधी गतिविधियों के विस्तार पर भी विचार-विमर्श होगा। यह बैठक आगामी वर्षों में संघ के संगठनात्मक विस्तार, कार्यपद्धति और सामाजिक सहभागिता की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in