भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE)के परीक्षण क्षेत्र में इसरो (ISRO) ने गगनयान के क्रू मॉड्यूल के मुख्य पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पैराशूट प्रणाली अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटते समय क्रू मॉड्यूल की गति को नियंत्रित करती है और उसे सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस सफलता से गगनयान मिशन की विश्वसनीयता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है। गगनयान मिशन के लिए प्रक्षेपण यान, क्रू मॉड्यूल, जीवन रक्षक प्रणाली, पुनर्प्रवेश (री-एंट्री) तकनीक तथा सुरक्षित लैंडिंग जैसी सभी महत्वपूर्ण प्रणालियों का विकास देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों और स्वदेशी उद्योगों के सहयोग से किया जा रहा है। यह उपलब्धि भारत की आत्मनिर्भर अंतरिक्ष तकनीक, वैज्ञानिक क्षमता और वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in