भारत में ‘संचार प्रौद्योगिकी कार्यबल’ के गठन का प्रस्ताव, 5G–6G और स्वदेशी तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

भारत के दूरसंचार क्षेत्र को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने और स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचार प्रौद्योगिकी कार्यबल’ (Communication Technology Task Force)के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। यह पहल अत्याधुनिक संचार तकनीकों के विकास, अनुसंधान और नवाचार को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद की अध्यक्षता में आयोजित सशक्त प्रौद्योगिकी समूह (Empowered Technology Group) की बैठक में दूरसंचार क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक राष्ट्रीय रणनीति, उभरती तकनीकों तथा स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्यबल का उद्देश्य 5G और 6G संचार तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, स्वदेशी नेटवर्क उपकरण, क्वांटम संचार तथा डिजिटल अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में भारत की तकनीकी क्षमता को सशक्त बनाना है। इस पहल से देश में आत्मनिर्भर दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा भारत वैश्विक डिजिटल और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को और मजबूत कर सकेगा।

Manisha Saini
27
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us