दिनांक 11 एवं 12 जुलै , 2026 को स्वदेशी जागरण मंच, विदर्भ प्रांत का द्विदिवसीय प्रशिक्षण एवं विचार वर्ग वाशिम जिले के सन्मती इंजिनियरिंग कॉलेज, वाशिम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस विचार वर्ग में विदर्भ के 5 जिलों से 46 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। विचार वर्ग में कुल 5 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युगानुकूल स्वदेशी, दायित्ववान कार्यकर्ता के कर्तव्य, विकास की स्वदेशी परिभाषा, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ीजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व, वीर शहीद बाबू गेनू का बलिदान तथा पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के एकात्म मानव दर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त युवा कार्य, महिला कार्य तथा विभिन्न आयामों की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन हुआ। वर्ग में स्वावलंबी भारत अभियान अखिल भारतीय सह-समन्वयक श्री जितेंद्र जी गुप्त एवं स्वदेशी व्यापारी मंच राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भरतीया जी ने विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। उदघाटन सत्र मे संघ के अकोला विभाग प्रचारक दिपकजी बळमे की गरिमामय उपस्थिती रही इसके अतिरिक्त *प्रांत संयोजक श्री शिवाजी भालतिलक, प्रांत समन्वयक श्री प्रसन्न जी वालचाळे जैन, प्रांत कोष प्रमुख गुलशन जी कृपलानी, प्रांत महीला सह समन्वयक बहन दिपाली देशपांडे, प्रांत संपर्क प्रमुख आनंद जी गडेकर जैन एवं भंडारा विभाग संयोजक पंकज जी भूते, प्रांत पूर्णकालिक योगेश जी पटोकार, वाशिम जिला संयोजक मयूर जी चुंबळकर, कृषी मित्र निखिल सावळे सहीत प्रांत के अन्य अधिकारियों की प्रेरणादायी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विचार वर्ग के दौरान आगामी वर्ष के संगठनात्मक कार्यों हेतु नियोजन किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। साथ ही संगठन को अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रांत, जिला के कुल 5 विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। इस संपूर्ण विचार वर्ग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं कार्यप्रेरणा का संचार हुआ। स्वदेशी विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने, संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगामी वर्ष के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने नवीन संकल्प एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in