भारत का स्वदेशी माइक्रो जेट इंजन अमेरिका को होगा निर्यात, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत की रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षमता को नई पहचान देते हुए बेंगलुरु स्थित Vayuvya Defenceने अमेरिका की Avalonch के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत भारत में विकसित स्वदेशी माइक्रो जेट इंजन को मानव रहित विमान (UAV) प्रणालियों में एकीकृत किया जाएगा। यह समझौता भारत से अमेरिका को स्वदेशी माइक्रो जेट इंजन के पहले निर्यात का मार्ग प्रशस्त करता है, जिसे भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। यह पहल भारत की स्वदेशी अनुसंधान क्षमता, उन्नत इंजीनियरिंग और उच्च तकनीक आधारित रक्षा विनिर्माण की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाती है। इससे भारतीय रक्षा स्टार्टअप्स, एयरोस्पेस कंपनियों और अत्याधुनिक विनिर्माण क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, रक्षा निर्यात में वृद्धि, विदेशी मुद्रा अर्जन, उच्च कौशल वाले रोजगार सृजन और 'आत्मनिर्भर भारत' तथा 'मेक इन इंडिया' अभियान को नई गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता भारत को वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में एक मजबूत और विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। र्ण कदम साबित होगी।

Manisha Saini
22
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us