ठियोग में स्वदेशी जागरण मंच का विचार वर्ग सम्पन्न, 492 कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

आज शिमला विभाग के ठियोग में स्वदेशी जागरण मंच का विचार वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 492 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिसमें 416 महिलाएँ एवं 76 पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रहित एवं समाज में स्वदेशी विचारों के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. साधना ठाकुर जी एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री नेहा श्याम जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव कान्त प्रकाश खाची जी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के हरियाणा प्रान्त के संगठक माननीय कुलदीप पूनिया जी ने स्वदेशी विचार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और समाज की सक्रिय भागीदारी पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रान्त महिला प्रमुख डॉ. रूपा ठाकुर जी प्रान्त मेला प्रमुख ललित ठाकुर जी शिमला विभाग पूर्णकालिक हिमांशु शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं स्वदेशी के प्रति समर्पण के भाव के साथ हुआ।

Manisha Saini
30
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us