हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 5 जुलाई 2026 को स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी को अपनाना समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भूपेन्द्र सिंह राणा (सेवानिवृत्त वन संरक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पूर्ण चन्द (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार) ने की। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत महिला प्रमुख डॉ. रूपा ठाकुर, जिला संयोजक श्री तेज राम ठाकुर तथा प्रांत पूर्णकालिक श्री जसवंत यादव सहित मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विचार वर्ग के दौरान संगठन के विस्तार, जनजागरण अभियानों तथा स्वदेशी के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता लाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं को इस अभियान से जोड़ने तथा स्थानीय संसाधनों एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वावलंबन और स्वदेशी के संकल्प के साथ हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in