अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर स्वदेशी उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों को मिला बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के रवींद्र भवन में आयोजित उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप, स्व-सहायता समूह एवं ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) प्रदर्शनी का स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान मंच की मध्य भारत प्रांत प्रमुख सीमा भारद्वाज स्वावलंबी भारत अभियान की प्रांत सह-समन्वयक प्रतिभा शुक्ला तथा भोपाल विभाग की टीम ने 50 से अधिक स्वदेशी स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों और नवाचारों को करीब से देखा गया तथा उनके प्रयासों की सराहना की गई। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा उत्पाद श्रीअन्न (मिलेट) आधारित खाद्य सामग्री केले के रेशे से बने हस्तशिल्प कच्ची घानी का तेल प्राकृतिक उत्पाद तथा विभिन्न स्टार्टअप्स के अभिनव उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता की प्रशंसा करते हुए स्थानीय उद्यमियों से संवाद किया तथा उनके नवाचार, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर टीम ने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी भी की और स्वदेशी साहित्य का वितरण कर लोगों को स्थानीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वोकल फॉर लोकल'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना को मजबूत करना था। विशेषज्ञों का मानना है कि एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूह देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय उद्यमों को बाजार मिलता है, नवाचार को बढ़ावा मिलता है और लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में "स्वदेशी अपनाएँ, स्वावलंबी भारत बनाएँ" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि देश में स्वदेशी उद्योगों और स्थानीय उद्यमिता को और अधिक मजबूती मिल सके।

Manisha Saini
24
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us