हेडिंग RIMPAC-2026 में भारतीय नौसेना की दमदार एंट्री, पी-8आई समुद्री टोही विमान पहुंचा हवाई

RIMPAC 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक पी-8आई (P-8I) लंबी दूरी का समुद्री टोही एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान हवाई के होनोलूलू पहुंच गया है। यह अभ्यास दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय नौसैनिक युद्धाभ्यासों में गिना जाता है, जिसमें कई देशों की नौसेनाएं समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभियान, मानवीय सहायता, आपदा राहत और समुद्री निगरानी से जुड़े विभिन्न अभ्यास करती हैं। पी-8आई विमान की तैनाती से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी, पनडुब्बियों का पता लगाने और मित्र देशों के साथ समन्वित अभियानों की क्षमता का प्रदर्शन होगा। इस अभ्यास में भागीदारी भारत की इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षित, मुक्त और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। साथ ही, इससे विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग, अंतरसंचालन (Interoperability) और सामरिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

Manisha Saini
31
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us