स्वदेशी जागरण मंच, रामकृष्ण पुरम विभाग के वसंत जिला द्वारा आयोजित “जिला विचार वर्ग” का आज केंद्रीय कार्यालय में सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायी समापन हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं ऊर्जा व आर्थिक संरक्षण से राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ तथा कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजनाओं के प्रति प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ताओं के रूप में श्रीमती अनुराधा बर्थवाल जी (स्वावलंबी भारत अभियान अखिल भारतीय प्रमुख) श्री विजय झा जी (विभाग विचार प्रमुख) श्री राकेश पांडे जी (विभाग सम्पर्क प्रमुख) ने अपने प्रेरक एवं मार्गदर्शक उद्बोधनों से उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री पवन टोकस जी, वसंत जिला संयोजक के द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं सहयोगी बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद। निवेदक: स्वदेशी जागरण मंच रामकृष्ण पुरम विभाग वसंत जिला, दिल्ली प्रांत
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in