Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishvavidyalaya, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में कृषि विभाग के प्रोफेसरों एवं शोधार्थियों के साथ कृषि क्षेत्र में स्वावलंबन, नवाचार और आत्मनिर्भर कृषि विकास विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श आयोजित किया गया। चर्चा के दौरान कृषि में नई तकनीकों, अनुसंधान, उद्यमिता, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से विचार किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉ. राजीव कुमार स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक डॉ. जयदेव शर्मा तथा प्रांत पूर्णकालिक जसवंत सहित अनेक शिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने युवाओं को कृषि अनुसंधान, नवाचार और स्वदेशी तकनीकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को अधिक आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ बनाने का आह्वान किया तथा विश्वविद्यालयों और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in