30 जून 2026 को गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य एवं शुभकामना भेंट की। इस अवसर पर पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र के सह-संगठक केशव दुबोलिया, पश्चिम क्षेत्र के सह-संयोजक ईश्वरभाई सज्जन, गुजरात प्रांत के सह-संयोजक निर्मलभाई पटेल तथा गुजरात प्रांत के संपर्क प्रमुख जयभाई ध्रुव भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को लगभग 75 मिनट का समय दिया, जिसमें स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, उद्यमिता, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। बैठक में 21 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर गुजरात के सभी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की सहभागिता से व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित करना है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी विषयों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। यह भेंट अत्यंत आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और भविष्य की रचनात्मक पहलों के लिए प्रेरणादायक रही।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in