निर्जला एकादशी पर त्रिकोणा पार्क में मीठी छबील, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया शीतल जल

निर्जला एकादशी पर त्रिकोणा पार्क में मीठी छबील, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया शीतल जल यमुनानगर, द्वितीय ज्येष्ठ। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मॉडल टाउन रेजिडेंट्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में त्रिकोणा पार्क में मीठी छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल मीठा जल वितरित कर जनसेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख रूप से अशोक दुग्गल, रोशन लाल कोचर, प्रवेश चोना, सुधीर कालड़ा, मोहन लाल कालड़ा, योगेश शर्मा, करण विनायक, सुरिंदर जैन, सुभाष दुग्गल, नरेंद्र दुग्गल, अनु कपूर (प्राचार्य, ब्लूमबर्ग स्कूल), सुखविंदर महाजन, राजेश गुप्ता, विभोर पाहूजा (एमसी), तरुण शर्मा, शशि दुग्गल, सरिता चोपड़ा, राजेश कपूर, कुशाग्र कपूर, सिया कपूर, डॉ. दीपमाला, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मीनाक्षी मकलोहा, सौरव सखूजा, वैभव आहूजा, सुशील गुलाटी तरुण एवं प्रताप सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा को सर्वोच्च पुण्य कार्यों में माना गया है। निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस छबील के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में परोपकार एवं मानव कल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Tara Chand
16
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us