भारत ने 26 देशों के साथ किए 28 माइग्रेशन समझौते, सुरक्षित वैश्विक रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने 26 देशों के साथ 28 Migration and Mobility Partnership Agreements (MMPAs) किए हैं, जो सुरक्षित, वैध और कौशल-आधारित वैश्विक रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मानव संसाधन गतिशीलता मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) डिजिटल परिवर्तन, हरित अर्थव्यवस्था और बदलती जनसांख्यिकी के कारण दुनिया भर में कुशल मानव संसाधन की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत अपने युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित प्रवासन व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। विदेश मंत्री ने eMigrate जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा देने, अवैध माइग्रेशन पर रोक लगाने तथा विदेशों में रहने वाले भारतीयों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारतीय पेशेवरों, छात्रों और कुशल कामगारों को विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही विभिन्न देशों के साथ भारत का आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग भी मजबूत होगा। यह पहल भारत को वैश्विक प्रतिभा केंद्र (Global Talent Hub) के रूप में स्थापित करने, कुशल कार्यबल की अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने और विश्व स्तर पर भारत की विश्वसनीय एवं सक्षम मानव संसाधन शक्ति की पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Manisha Saini
24
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us