अमरनाथ यात्रा 2026 के शुभारंभ से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं का श्रीनगर स्थित यात्री ट्रांजिट कैंप में पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं जम्मू में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण तथा RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मनोज सिन्हा 3 जुलाई को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण और पंजीकरण की व्यापक व्यवस्था की है। पहले दिन 1,600 टोकन जारी किए गए, जिनमें पहलगाम तथा बालटाल मार्गों के लिए समान संख्या में टोकन आवंटित किए गए हैं। यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन तथा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न होगी। यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, सुरक्षा बलों और स्वास्थ्य सेवाओं को भी पूरी तरह सतर्क रखा गया है, ताकि देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in