स्वदेशी जागरण मंच, उत्तराखंड प्रांत का दो दिवसीय प्रांत विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग देहरादून के राजपुर रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ आश्रम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आश्रम के आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिनों तक चले इस वर्ग में कुल 14 महत्वपूर्ण वैचारिक एवं सांगठनिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्वदेशी चिंतन, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, राष्ट्रीय आर्थिक दृष्टि तथा आगामी कार्ययोजना जैसे विषयों पर गहन मंथन एवं मार्गदर्शन हुआ। वर्ग में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक मा. कश्मीरी लाल जी एवं राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार जी ने दोनों दिनों तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मा. दिनेश सेमवाल जी, उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार, श्रीमती विनोद उनियाल तथा टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत (TAXAB) के अध्यक्ष श्री मनु गौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्रहित के प्रति नए संकल्प के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी वर्ष में संगठन के विस्तार तथा समाज में स्वदेशी चेतना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in