यंग जनरेशन फॉर भारत (YGB) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की नई पहल

यंग जनरेशन फॉर भारत (YGB) की आधिकारिक वेबसाइट [https://ygb.org.in/](https://ygb.org.in/)का शुभारंभ स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक आदरणीय सतीश जी भाईसाहब तथा उत्तर-पश्चिम क्षेत्र संगठक आदरणीय केशव जी दुबौलिया भाईसाहब के करकमलों द्वारा i-Hub, अहमदाबाद (गुजरात) में संपन्न हुआ। यह अवसर संगठन की युवा-केंद्रित गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई वेबसाइट का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों एवं अवसरों से जोड़ना है। इसके माध्यम से युवा संगठन की गतिविधियों, आयोजनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्टार्टअप पहलों तथा विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, यह मंच युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने विचार साझा करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर भी प्रदान करेगा। यंग जनरेशन फॉर भारत (YGB) का यह डिजिटल कदम युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रहित में संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन का विश्वास है कि यह वेबसाइट देशभर के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर, नवोन्मेषी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आइए, विकसित भारत के संकल्प के साथ इस अभियान से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा का हिस्सा बनें। 🇮🇳

Manisha Saini
42
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us