सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का संबोधन छोटे द्वीपीय देशों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं. इस बीच रविवार को उन्होंने सेशेल्स की संसद को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन को लेकर आवाज उठाई और कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा असर 'ग्लोबल साउथ' और खासतौर से छोटे द्वीप देशों पर पड़ा है. पीएम मोदी को सेशेल्स में 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' के खिताब से नवाजा गया. अपने संबोधित के दौरान पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए सेशेल्स का आभार जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें ये सम्माम पाकर गर्व महसूस हो रहा है. वहीं, जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ग्लोबल साउथ, और विशेष रूप से द्वीप राष्ट्र, जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इसके प्रभाव हमारे समुद्र तटों, मरीन इकोसिस्टम, मौसम के पैटर्न और हमारे समुदायों में पहले से ही दिखाई दे रहे हैं पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिन देशों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में सबसे कम योगदान दिया है, उन्हें इसके नतीजों का सबसे बड़ा बोझ नहीं उठाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि भारत हमेशा छोटे द्वीप विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए सेशेल्स के साथ मिलकर काम करता रहेगा PM मोदी ने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को अलग नहीं करता, बल्कि आपस में जोड़ता है. सेशेल्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक छोटा द्वीप राज्य नहीं, बल्कि एक बड़ा महासागरीय देश है, जिसका समुद्री क्षेत्र लगभग 14 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. उन्होंने ब्लू इकॉनमी और 'ब्लू बॉन्ड' के जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दुनिया को रास्ता दिखाने के लिए सेशेल्स को सराहा. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई नए प्रस्ताव रखे. उन्होंने मत्स्य पालन, समुद्री विज्ञान और तटीय प्रबंधन में सहयोग के विस्तार पर जोर दिया. इस दौरान रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तकनीकी विकास, बेहतर गवर्नेंस और वित्तीय समावेशन का बेहतरीन उदाहरण है. भारत अपनी इस विशेषज्ञता को सेशेल्स के साथ साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति हर्मिनी के विशेष निमंत्रण पर इस राजकीय यात्रा पर आए हैं.

Manisha Saini
31
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us