आज स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी विचार वर्ग एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की तथा स्वदेशी विचार और योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती अनुराधा जी (अखिल भारतीय स्वावलंबी भारत अभियान प्रमुख) ने स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर अपने विचार रखे। डॉ. कुंदन जी (प्रांत संपर्क प्रमुख) ने “स्वदेशी से विकास यात्रा” विषय पर मार्गदर्शन दिया। श्री सत प्रकाश राणा जी (पूर्व विधायक, बिजवासन) एवं श्री सुशील पुनिया जी (वरिष्ठ कार्यकर्ता, संभाल जिला, द्वारका) ने भी स्वदेशी के महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री प्रमोद कुमार जी (विभाग सह-संयोजक, पश्चिमी विभाग) ने “स्व का भाव” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक अवधारणा नहीं, बल्कि राष्ट्र, समाज और परिवार के प्रति उत्तरदायित्व की भावना है। इस अवसर पर श्री मनोज चौधरी जी (जिला सह-संयोजक, द्वारका), श्रीमती अनामिका जी (जिला महिला प्रमुख), श्री रंजीत जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने स्वदेशी के भाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन माननीय नगर संघ चालक श्री अनिल शुक्ला जी के निर्देशानुसार किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in